नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम और भी स्ट्रॉन्ग नजर आ रहा है। शो से अब तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। इस बार वीकेंड का वार भी काफी धमाकेदार रहा है। शो पर कई कंटेस्टेंट्स को जमकर सुनाया गया तो कईयों की तारीफ भी हुई। ऐसे में इस बार कैप्टेंसी की कमान माही विज के हाथ आई है। कैप्टन बनते ही माही का रंग ही बदल गया। माही को ये बदला रूप घरवालों को हजम नहीं हो रहा है। ऐसे में अब शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में माही की कैप्टेंसी खतरे में नजर आ रही है।खतरे में है माही की कैप्टेंसी 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि अगर आ...