नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि यंग डीएसए की गैंग बिखरती जा रही है। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि आसिफ खान अपने पार्टनर यंग डीएसए से एक ऐसी शिकायत करते नजर आ रहे हैं, जिसकी शायद ही उन्होंने उम्मीद की थी। यंग डीएसए ने घर में अपने कुछ करीबी लोगों के साथ मिलकर एक गैंग बनाई थी जिसके बारे में वह बहुत खुश होकर फ्लॉन्ट करते आ रहे थे। हालांकि अब उनका यह गैंग टूटता दिख रहा है।बिखरती जा रही घर की यह गैंग आसिफ खान बहुत गंभीर अंदाज में यंग डीएसए से कहते हैं कि वह यह गैंग लीडर वाली बात बार-बार कहना बंद करें। आसिफ खान को यह बात चुभ रही है कि वह खुद को इस गैंग के लीडर जैसा दिखाते हैं और बाकी सबको उनके नीचे काम करने वालों की तरह। आसिफ खान की ...