नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। इस शो ने शुरू होते ही दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन वीकेंड का वार काफी जबरदस्त रहा। ऐसे में इस बात का वीकेंड वार बवाली होने वाला है। सलमान खान कंटेस्टेंट्स के पूरे हफ्ते का लेखा जोखा करेंगे। बीते दिनों घर में एक टास्क के दौरान रीति तिवारी, काजी तौकीर और उदिति सिंह के बीच जमकर बवाल मचा। रीति ने उदिति सिंह और काजी को सबसे सामने गाली दी। इसी बीच अब वीकेंड का वार से पहले बिग बॉस के घर में एक और टास्क हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट के बीच जीत को लेकर ऐसा बवाल मचा की कंटेस्टेंट हाथापाई पर उतर आए। इस दौरान का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।कप्टेंसी टास्क ने फिर मचाया घर में बवाल...