नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- बिग बॉस 20 के घर का फर्स्ट लुक रिवील हो चुका है। इस बार बिग बॉस की घर की हर दीवार कुछ न कुछ कहेंगी। शो का जो फर्स्ट लुक रिवील हुआ है, उसमें आपको घर के हर कोने में कोई न कोई जानवर दिखाई पड़ेगा। इस बार घर का डिजाइन काफी अलग बनाया गया है। हर बार शो में कंटेस्टेंट्स की अलग-अलग पर्सनालिटी नजर आती हैं। इस बार बिग बॉस के घर की थीम ही ड्यूल पर्सनालिटी है। वहीं शो की थीम है 'तथास्तु'। आइए जानते हैं इस बार घर में कितने कंटेस्टेंट्स आएंगे और लगे होंगे कितने कैमरे?किसने डिजाइन किया है बिग बॉस 20 का घर? बिग बॉस का घर इस बार काफी अलग है। इस साल घर को डिजाइन किया है वर्षा जैन ने। ये पहली बार है जब वर्षा जैन ने बिग बॉस हिंदी के सेट को डिजाइन किया है। इससे पहले वर्षा जैन बिग बॉस तेलुगु का घर डिजाइन कर चुकी हैं। बता दें, वर्षा जैन स...