नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी शो पर अलग-अलग फील्ड से 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। ये शो शुरू होने के साथ ही दर्शकों का फेवरेट बन गया है। ऐसे में हर किसी को आज यानी शनिवार के वीकेंड का वार का इंतजार है। आज सलमान खान कंटेस्टेंट को जमकर लताड़ लगाने वाले हैं। इसी बीच अब बॉस मीटर का रिजल्ट सामने आ गया है। घर के एक खास सदस्य ने बॉस मीटर का खिताब अपने नाम किया। आइए जानते हैं कौन है वो?इसने जीता बॉस मीटर का खिताब बिग बॉस 20 के जिस कंटेस्टेंट की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अरिश्फा खान हैं। अरिश्फा ने इस हफ्ते का बॉस मीटर जीता है। अरिश्फा ने घर के बाकी कंटेस्टेंट को पीछे करते हुए शो का पहला बॉस मीटर अपने नाम किया है। बॉस मीटर ...