नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Bigg Boss 20 New Promo: सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम और भी स्ट्रॉन्ग नजर आ रहा है। शो से अब तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। इस बार वीकेंड का वार भी काफी धमाकेदार रहा है। शो पर कई कंटेस्टेंट्स को जमकर सुनाया गया तो कईयों की तारीफ भी हुई। ऐसे में अब बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान घरवालों के बीच जमकर बवाल मचा। लेकिन स्काउट और अरिश्फा के बीच बात इतनी बढ़ गई कि घरवालों को बीच में आकर उन्हें रोकना पड़ा। स्काउट ने जो हरकत की उसने सभी को हैरान कर दिया।अरिश्फा और स्काउर के बीच हुआ बवाल दरअसल, 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घर में कै...