नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का आज का 'वीकेंड का वार' काफी दिलचस्प रहने वाला है। एक तरफ जहां मीका सिंह और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करेगी, वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस में पहुंचेंगे। बिग बॉस 20 के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि आज सलमान खान 'वीकेंड का वार' में घरवालों को एक एक्टिविटी भी देंगे, जिसके बहाने कंटेस्टेंट अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे।यंग ने लगाया माही पर आरोप प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान घरवालों से एक-एक करके उस कंटेस्टेंट के मुंह पर टेप लगाने को कहते हैं, जो या तो फालतू बोलते हैं, या फिर बेवजह दूसरों की बातों में अड़ंगा लगाते हैं। सलमान खान के यह एक्टिविटी करवाने के दौरान कहा, "जिन घरवालों की बातें आपको ...