नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का इस हफ्ते का नॉमिनेशन काफी दिलचस्प रहा है। एक तरफ जहां दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ घरवालों की जान हलक में अटकी पड़ी है। क्यों? वह इसलिए क्योंकि इस हफ्ते बिग बॉस में कोई एक-दो लोग नहीं, बल्कि पूरा घर ही नॉमिनेट हो गया है। यानि अगले हफ्ते के एविक्शन में वोटों की कमी के चलते किसी को भी घर का रास्ता दिखाया जा सकता है। लेकिन आखिर ऐसा हुआ क्या है? अगर दिवाली सेलिब्रेशन के चलते आपसे एपिसोड मिस हो गया है, तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते का जरूरी अपडेट।कहां से हुई इस लफड़े की शुरुआत? इस हफ्ते घर की कप्तान अरिश्फा खान थीं। जैसा कि बिग बॉस में होता है, अरिश्फा को नॉमिनेशन्स से छूट मिली हुई थी। अरिश्फा को एक खास पावर भी दी गई थी, जिसके चलते वह किसी एक खिल...