नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- बिग बॉस 19 के मीडिया राउंड में तान्या मित्तल ने काफी सधे हुए जवाब दिए। वह सबको प्यार से राम-राम करके ग्रीट कर रही थीं और कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दे रही थीं। इस बीच एक और सवाल की शुरुआत में जब तान्या राम-राम बोलीं तो कुछ मीडिया पर्सन्स हंसने लगे। इस पर तान्या को गुस्सा आ गया और उन्होंने दिल की भड़ास निकाल दी। हालांकि मीडिया ने यह क्लैरिफाई किया कि वह उनके राम-राम बोलने पर नहीं बल्कि प्रिडिक्टिबल होने पर हंस रहे हैं।तान्या पर हंसे रिपोर्टर्स बिग बॉस 19 में जब अनाउंस हुआ कि घरवालों को मीडिया से मुखातिब होना है तो तान्या काफी खुश थीं। वह बोलती दिखीं कि पहली बार मुंबई की मीडिया से मिलेंगी जो कि उनके लिए आ रही हैं, इस बात से वह काफी खुश हैं। तान्या मित्तल से कई सवाल पूछे गए। वह हर जवाब की शुरुआत में रिपोर्टर का नाम लेकर र...