नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- आपको याद है अमाल मलिक 'बिग बॉस 19' के घर में अक्सर एक मिस्ट्री गर्ल के बारे में बात करते थे। उन्होंने बताया था कि एक लड़की है जिसके प्यार में वो पागल हैं। जब वह 'बिग बॉस' में आ रहे थे तब उन्हें अपने प्यार का एहसास हुआ था, लेकिन उन्हें ये बात पता नहीं है कि वो लड़की उनसे प्यार करती है या नहीं। अब 'बिग बॉस 19' के घर से बाहर आने के बाद अमाल ने उस मिस्ट्री गर्ल के बारे में जो कहा है उसे सुनकर लोग हैरान रह गए हैं। यह भी पढ़ें- अमाल को अरमान के खिलाफ भड़का रही थीं? मीडिया के सवाल का तान्या ने दिया जवाबअमाल ने लाइव आकर क्या कहा? उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कहा, 'मिस्ट्री गर्ल कोई और ही है। ढूंढते रहो। हमें ही नहीं मिली अभी तक तुम्हे कहां से मिलेगी।' अमाल का ये बयान सुनकर उनके फैंस दंग रह गए हैं। वे अमाल का ये वीडियो ...