नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- आसिम रियाज ने हाल ही में विशाल आदित्य सिंह के उस पॉडकास्ट पर भड़ास निकाली जहां उन्होंने हिमांशी और आसिम के रिलेशनशिप को लेकर कमेंट किया था। आसिम ने विशाल को बिग बॉस 13 की वो घटना याद दिला दी जब विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने उन्हें पैन से मारा था। इसी के साथ आसिम ने कहा कि वो उनके लिए एक अच्छा साइकेट्रिस्ट ढूंढने की कोशिश करेंगे।विशाल आदित्य सिंह पर भड़के आसिम रियाज आसिम रियाज ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया- विशाल, नेशनल टीवी पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड द्वारा पैन से पिटने की वजह से तुम्हें परमानेंट नुकसान हुआ है। हर जगह मेरा नाम जपना बंद करो। अगर तुम्हें मेरी अटेंशन चाहिए, मुझे डीएम करो न की पॉडकास्ट और मीडिया में मेरी बातें करो। चिंता मत करो, मैं पूरी कोशिश करूंगा तुम्हारे लिए साइकेट्रिस्ट ढूंढने की। यह भ...