नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में काजी एक बार फिर आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले हैं। इसकी एक झलक मेकर्स ने प्रोमो वीडियो में जारी कर दी है। शो के नए टीजर में देखा जा सकता है कि काजी तौकीर और माही विज बातें कर रहे हैं। माही खाना खाते हुए काजी से उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछती हैं, और काजी उनका ऐसा दिमाग घनचक्कर करते हैं कि माही के लिए हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। फिर भी वह किसी तरह इस बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश करती हैं, लेकिन मजाल है कि काजी अपनी निजी जिंदगी का सच बाहर आने देते।काजी ने माही को सुनाई अपनी लव स्टोरी प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि माही विज खाना खाते-खाते काजी से पूछती हैं, "आपको कभी किसी से प्यार नहीं हुआ, अपनी वाइफ से पहले?" काजी जवाब देते हैं, "वाइफ से...