नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' का सफर धीरे-धीरे लेकिन लगातार आगे बढ़ रहा है। इस हफ्ते भी कई कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं और देखना यह है कि अब कौन सा खिलाड़ी घर से बेघर होगा। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले एक प्लेटफॉर्म ने अपनी पोस्ट में बताया है कि इस हफ्ते मनीष गोयल, उदिति सिंह, माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और स्काउट ओपी के सिर पर तलवार लटक रही है। ये सभी खिलाड़ी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।टोटल 6 कंटेस्टेंट हुए हैं नॉमिनेट चेन रिएक्शन नॉमिनेशन टास्क में कैप्टन कनिका को एक खास पावर मिली थी, जिसके बाद उन्होंने माही विज को नॉमिनेट किया था। बारी माही की आई तो उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे के नॉमिनेट कर दिया। आम्रपाली दुबे ने जहां अरिश्फा खान को निशाना बनाया, वहीं अरिश...