नई दिल्ली, जून 10 -- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यानी BHU में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है। सीयूईटी पीजी एग्जाम में पास हुए 37433 उम्मीदवारों ने बीएचयू के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक कोर्स के लिए भी आवेदन किया है। इसी वजह से कुल रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़कर करीब 1.5 लाख तक पहुंच गई है।19 मई से शुरू हुई थी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बीएचयू के पांच संस्थानों और 13 संकायों में संचालित 150 स्नातकोत्तर (पीजी) विषयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 19 मई से शुरू की गई थी। छात्रों की सुविधा को देखते हुए विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ा दी थी। इसके बाद अभ्यर्थी 7 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सके। यह भी पढ़ें- प...