BHU में BAMS आयुर्वेद और पीजी कोर्स में दाखिले का रास्ता साफ, मिली मंजूरी
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संकाय में यूजी और पीजी पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति दे दी है। एनसीआईएसएम की ओर से जारी दो सूचियों में बीएचयू के आयुर्वेद संकाय का नाम शामिल नहीं था। इससे बीएएमएस में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के दौरान बीएचयू का विकल्प नहीं मिल रहा था। दूसरी ओर से बीएएमएस में दाखिले के लिए 31 अगस्त से पहले राउंड की काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। संकाय को अनुमति एनसीआईएसएम में शपथ पत्र देने के बाद मिली है। आयोग के चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार बीएएमएस में 60 सीटों को मंजूरी दी गई है। ईडब्ल्यूएस सहित कुल सीटें 75 होंगी। वहीं पीजी के 14 विषयों में 45 सीटें स्वीकृत हुई हैं, जो ईडब्ल्यूएस को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.