प्रमुख संवाददाता, जुलाई 22 -- बीएचयू में पीजी प्रवेश के अंतिम चरण के बाद अब स्नातक प्रवेश प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। दस जुलाई से शुरू हुई प्रक्रिया में 11 दिनों में स्नातक प्रवेश के लिए देशभर से 75 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। 25 जुलाई तक जारी रहने वाली प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन की संख्या एक लाख से ऊपर जाने की उम्मीद है। बीएचयू-समर्थ स्नातक पंजीकरण पोर्टल पर शुरुआत में काफी धीमी चली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ने प्रवेश समिति को चिंता में डाल दिया था। वेबसाइट की धीमी गति और हर पंजीकरण के लिए एनटीए के पोर्टल से अर्हता अंक अपडेट की व्यवस्था के चलते एक पंजीकरण में दस मिनट से ज्यादा का वक्त लग जा रहा था। हालांकि इस बीच यूजी प्रवेश बुलेटिन और पोर्टल एक्सेस का आंकड़ा थोड़ा राहत देने वाला था। पोर्टल को ढाई लाख से ज्यादा हिट और बुलेट...