नई दिल्ली, जून 28 -- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHपात्र उम्मीदवार विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएसयू के विज्ञान संस्थान ने एमएससी लाइफ साइंसेज नामक नए पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। इसके लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि विज्ञान संस्थान के जैव प्रौद्योगिकी विभाग और केंद्र सरकार के डीबीटी के सहयोग से स्थापित इंटर डिसिप्लिनरी स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के साझा प्रयास से इस नए पाठ्यक्रम की घोषणा की गई है। 15 सीटों वाले इस कोर्स में एनईपी आधारित चार सेमेस्टर की पढ़ाई होगी। सीयूईटी के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों के लिए 10 जुलाई तक पंजीकरण का मौका दिया गया है। बीएचयू से पहले एमएससी लाइफ साइंसेज पाठ्यक्रम जेएनयू, आईएससी बेंगलुरु सहित देश के चुनिंदा संस्थानों में ही चलाया जाता रहा है।क...