BHU तक पहुंची NEET जांच की आंच, BAMS कर रही आरोपी की बेटी पर शक, 12वीं व नीट में कितने थे अंक
नई दिल्ली, मई 16 -- नीट यूजी में जो आग इस साल लगी है, उसकी चिंगारी पिछले एक साल से बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में भी सुलग रही थी। पर्चा लीक करने के आरोप में जिस दिनेश बिवाल को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया गया, उसकी एक बेटी यहां आयुर्वेद संकाय में बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन ऐंड सर्जरी) कोर्स कर रही है। पिछले सत्र में ही उसका प्रवेश हुआ था। यह जानकारी जब शुक्रवार को आईएमएस तक पहुंची तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। आनन-फानन में संस्थान के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई और छात्रा के बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार की गई। उसके जमा किए हुए कागजात मंगाए गए। पूरी कवायद के बाद अधिकारियों ने छात्रा की सभी फाइलें अलग से रख दी हैं, ताकि सीबीआई यहां पूछताछ करने पहुंचे तो उसे मुहैया कराया जा सके। सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में जयपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.