वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 14 -- आईआईटी बीएचयू के सालाना तकनीकी कुंभ 'टेक्नेक्स' के 87वें संस्करण का शुक्रवार को आगाज हुआ। जिसमें भारतीय सैन्य क्षमताओं और नए आयुधों ने युवाओं को खूब आकर्षित किया। साढ़े तीन इंच के नैनो यूएवी (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। यह नैनो यूएवी दुश्मन की नजर में आए बिना ऑपरेशन के दौरान आगे आने वाले खतरों से आगाह करता है। सेना के पास इसके डे और नाइट विजन मॉडल मौजूद हैं। गढ़वाल राइफल्स, पैरा ब्रिगेड और 39 जीटीसी के जवानों और अधिकारियों ने प्रदर्शनी में कई तरह के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन किया। खास यह था कि युवा इन्हें हाथ में लेकर और सिमुलेटर पर चलाकर अनुभव ले सकते थे। प्रदर्शनी में सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सर्विलांस ड्रोन, एमएमजी, रॉकेट लॉन्चर, ग्रेनेड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.