प्रमुख संवाददाता, जुलाई 21 -- बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया में पहले चरण का स्पॉट राउंड सीट आवंटन सोमवार की रात पूरा हो गया। देर रात तक लगभग 750 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में अपनी सीट लॉक कर ली थी। पीजी पाठ्यक्रमों में बची 2400 सीटों में अब भी 1650 खाली हैं। पंजीकरण की स्थिति देखते हुए माना जा रहा है कि लगभग एक हजार सीटें इस साल भी खाली ही रह जाएंगी। ज्ञात हो कि पिछले सत्र में भी पीजी की दो हजार से ज्यादा सीटें खाली रह गई थीं। बीएचयू में पीजी प्रवेश के चार सामान्य राउंड के बाद बची सीटों के लिए स्पॉट राउंड की घोषणा की गई। केंद्रीय प्रवेश समिति की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 22 जुलाई तक स्पॉट राउंड खत्म करने के बाद छात्रों को कॉल लेटर जारी किए जाने थे। 27 जुलाई को पहले सीट आवंटन राउंड और जीडीपीआई राउंड के अभ्यर्थियों की विभ...