प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 22 -- नई छात्रवृत्तियों और अनुसंधान अनुदान के लिए बीएचयू को जल्द 50 लाख रुपये मिलेंगे। बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिकों के साथ इस समझौते के तहत जैव रसायन विभाग के पीजी और पीएचडी छात्रों को छात्रवृत्ति और अनुसंधान के लिए सहायता दी जाएगी। बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन और वैश्विक ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डॉ. निर्भय कुमार एवं डॉ. गीता पी. बंसल के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को समझौते पर हस्ताक्षर किया। इसके तहत वर्ष 2026 में पहले चरण के 25 लाख रुपये मिलेंगे। इससे एमएससी जैव रसायन के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को मेरिट और आर्थिक स्थिति के आधार पर प्रतिवर्ष 25 हजार रुपये की पांच छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। वर्ष 2027 में 25 लाख रुपये की दूसरी किस्त से उन्हें छात्रवृत्तियां और अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.