नई दिल्ली, जून 17 -- बीएचयू के छात्रों को इस साल आईआईटी बॉम्बे उद्यमिता और नेतृत्व कौशल का पाठ पढ़ाएगा। आईआईटी बॉम्बे के एंटरप्रेन्योरशिप सेल की तरफ से 'कैंपस एम्बेसडर प्रोग्राम-2026' के अंतर्गत बीएचयू के उन छात्रों के आवेदन आमंत्रित किए हैं जो युवा उद्यमी हैं या नवाचारी विचारों पर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के लिए बीएचयू के अलावा आईआईटी बीएचयू सहित अन्य संस्थानों के छात्र भी दावेदारी कर सकते हैं। आईआईटी बॉम्बे की यह पहल छह माह की ऑनलाइन इंटर्नशिप के रूप में विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और नवाचार की भावना को बढ़ावा देगी। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र न केवल स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र की बारीकियों को समझ सकेंगे, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर के छात्र नेटवर्क से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। चयनित प्रतिभागियों को विभ...