नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- Bhooth Bangla Box Office Report: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। डे 0 से डे 4 तक, 'भूत बंगला' ने 64.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं अब सबकी नजरें डे 5 पर टिकी हुई हैं। उम्मीद है कि आज फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी। (ये भी पढ़ें: Bhoot Bangla Review: 'भूत बंगला' कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, 'भूल भुलैया' जैसी तो नहीं?)Bhooth Bangla Day 5 Updates सुबह 8 बजे तक- अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ने 0.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सुबह 9 बजे तक - हॉरर कॉमेडी फिल्म ने सुबह 9 बजे तक 0.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। सुबह 10 बजे तक - फिल्म ने 0.28 करोड़ रुपये कमाए हैं। सुबह 11 बजे तक - इस फिल्म ने 0.46 करोड़ का कारोबार किया है।...