नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Bhooth Bangla Collection LIVE Updates: हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने दोबारा बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है। यही कारण है कि लोगों को 'भूत बंगला' से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म उन उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी। फिल्म ने चार दिनों (डे 0 से डे 3 तक) में भारतीय बॉक्स ऑफिस से सिर्फ 58 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। अब देखना ये होगा कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो पाती है या नहीं। यह भी पढ़ें- अक्षय की 'भूत बंगला' या कार्तिक की 'भूल भुलैया 3', किसने किया ज्यादा कलेक्शन?क्यों जरूरी है मंडे टेस्ट? दरअसल, पहले दिन (गुरुवार) लोगों के बीच फिल्म का क्रेज रहता है। लोग स्टार कास्ट और जॉनर की वजह से सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाते हैं। फिर दूसरे दिन (शुक्रवार) से वीकेंड शुरू हो जाता है।...