नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी ने हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के जरिए वापसी की है। इस फिल्म ने डे 11 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 117.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं अब डे 12 पर फिल्म 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। आइए आपकाे इस लाइव आर्टिकल के जरिए आज होने वाले कलेक्शन का अपडेट देते हैं। (ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने 'स्त्री' को पछाड़ा, पर क्या 'भूल भुलैया 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाई?)'भूत बंगला' vs 'धुरंधर 2' 'भूत बंगला', 'धुरंधर 2' के रिलीज होने के तकरीबन एक महीना बाद आई है। फिर भी 'भूत बंगला' के कलेक्शन पर 'धुरंधर 2' का असर पड़ा है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' के लिए चुनौती बनी हुई है। एक तरफ, 'धुरंधर...