नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक्शन फिल्मों के लिए ही नहीं कॉमेडी फिल्मों के लिए भी जानें जाते हैं। फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ जब भी अक्षय कुमार ने हाथ मिलाया, उन्होंने धमाल ही मचा दिया। ऐसे में एक बार फिर से इनकी जोड़ी साथ आई है। अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय की 'भूत बंगला' रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच थिएटर में दस्तक दी है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही है। ऐसे में 'भूत बंगला' ने दूसरे हफ्ते में शानदार एंट्री की है। तो चलिए देखते हैं कि 'भूत बंगला' ने 9वें दिन इसने कितना कमा डाला?शनिवार को 'भूत बंगला' ने काटा बवाल अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के ...