नई दिल्ली, मई 15 -- Bhooth Bangla Box Office Collection Day 28: बॉलीवुड खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई तरह के किरदारों को पर्दे पर जिया। अक्षय ने रोमांटिक हीरो की इमेज से निकल एक्शन और फिर अपनी कॉमेडी से हर किसी का दिल जीता। ऐसे में अक्षय और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी ने जब हाथ मिलाया, पर्दे पर धमाल मचा दिया। ऐसे में एक बार फिर से इनकी जोड़ी ने बवाल मचा दिया था। अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'भूत बंगला' के 28वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने गुरुवार को कितना कमा डाला?गुरुवार को भी कमाए करोड़ों अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी कई सालों के बाद 'भूत बंगला' के साथ बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। अक्षय की 'भूत बंगला' ने रण...