नई दिल्ली, मई 11 -- Bhooth Bangla Box Office Collection Day 24: बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर अक्षय कुमार अपनी एक्शन फिल्मों के लिए ही नहीं कॉमेडी फिल्मों के लिए भी जानें जाते हैं। वहीं, अक्षय और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी ने जब हाथ मिलाया, पर्दे पर धमाल मचा दिया। ऐसे में एक बार फिर से इनकी जोड़ी साथ आई है। अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय की 'भूत बंगला' ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच थिएटर में रिलीज हुई थी। हालांकि, 'भूत बंगला' रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही है। ऐसे में 'भूत बंगला' के 24वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने रविवार को कितना कमा डाला? यह भी...