नई दिल्ली, मार्च 12 -- Akshay Kumar Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर रिलीज हो गया है। वहीं फिल्म 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन', 'खट्टा मीठा' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुकी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन जोड़ी 16 साल बाद 'भूत बंगला' के जरिए वापसी कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की पहली झलक देख लोग क्या बोल रहे हैं।कैसा है टीजर? 'भूत बंगला' का टीजर देख लोगों को अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूल भुलैया' याद आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी शुरुआत भी ठीक उसी तरह होती है जिस तरह 'भूल भुलैया' की हुई थी। दोनों में फर्क सिर्फ इतना है कि उसमें मंजूलिका नाम की चुड़ै...