नई दिल्ली, मार्च 28 -- अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे प्रियदर्शन बना रहे हैं। प्रियदर्शन और अक्षय 16 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। हालांकि इस बीच खबर आ रही है कि मूवी की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया जा रहा है।क्या आगे बदलेगी रिलीज डेट न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय के फैंस, एक्टर से ये रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि फिल्म की रिलीज डेट को 10 अप्रैल से 17 अप्रैल कर दिया जाए ताकि वे लंबा थिएटर एंजॉय कर पाएं। अक्षय हमेशा अपने फैंस की डिमांड को मानते हैं। भले ही अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन देखते हैं कि आगे जाकर क्या होता है। यह भी पढ़ें- हमें एक्टर बने रहना चाहिए.अक्षय ...