नई दिल्ली, मई 21 -- भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ तीन घंटे की फिल्मों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह ओटीटी की दुनिया में भी तहलका मचा रहा है। 'चौपाल' ऐप पर मौजूद ये 5 जबरदस्त वेब सीरीज इसका सबसे बड़ा सबूत हैं। इन सीरीज में पवन सिंह, रितेश पांडे और अंकुश राजा जैसे बड़े सितारे हैं।1. परपंच (Parpanch) जॉनर: फैमिली ड्रामा / क्राइम लीड एक्टर्स: पवन सिंह और अमन वर्मा कहानी: इस सीरीज में एक साधारण से परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो अनजाने में गांव की राजनीति, धोखेबाजी और परपंच में फंस जाता है। क्यों देखें?: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के फैंस के लिए ये एक बेहतरीन ट्रीट है। इसमें पारिवारिक रिश्तों के ताने-बाने के साथ-साथ जबरदस्त सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिलता है। यह भी पढ़ें- भोजपुरी सिनेमा में भी अजय देवगन का भौकाल, मनोज तिवारी के साथ किया था काम2. पकडु...