नई दिल्ली, अगस्त 30 -- रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में ऑडियंस को एक बार फिर तापमान बढ़ता नजर आएगा। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसमें दिखाया गया है कि अब इस रियलिटी शो में एक ऐसे सेलेब्रिटी की एंट्री होने वाली है, जिसका भोजपुरी इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं रहा है। हम बात कर रहे हैं सिंगर-यूट्यूबर एल्विश यादव की। 'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सुपरस्टार निरहुआ जब एक जगह पर बैठे होते हैं, तभी वहां पर अचानक एल्विश यादव की एंट्री होती है।आपस में भिड़े एल्विश-निरहुआ प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एल्विश यादव और दिनेश लाल यादव के बीच ईगो क्लैश हो जाता है। क्योंकि एल्विश यादव आकर सीधे निरहुआ के सामने दूसरी तरफ वाले सोफा पर बैठ जाते हैं। इसी बीच एक स्पॉटबॉय चाय लेकर निरहुआ के लिए आता है। ...