नई दिल्ली, अगस्त 16 -- BHEL Apprentice Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL),त्रिची ने देश के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर पेश किया है। बीएचईएल त्रिची ने ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 530 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल बैकग्राउंड वाले छात्रों को काम सीखने के साथ-साथ आकर्षक स्टाइपेंड पाने का मौका मिल रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।पदों की डिटेल्स ट्रेड अप्रेंटिस (कुल 380 पद): इसमें फिटर (125 पद), वेल्डर (115 पद), इलेक्ट्रीशियन (30 पद), टर्नर (20 पद), मशीनिस्ट (20 पद), मोटर मैकेनिक (12 पद), इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (7 पद), मैकेनिक...