Bhai Dooj 2026: भाई दूज कब है, 11 या 12 नवंबर? जानें सही तारीख, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Bhai Dooj 2026: दिवाली के बाद अब भाई-बहन के प्रेम का त्योहार भाई दूज मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देते हैं। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले इस त्योहार को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन भाई का तिलक करने के साथ ही उसे भोजन कराने की भी परंपरा है। साल 2026 में भाई दूज की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल है।भाई दूज 2026 कब है? हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 10 नवंबर को दोपहर से शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 11 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी। यह त्योहार दिवाली के दो दिन बाद आता है। इससे पहले गोवर्धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.