भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News प्रशिक्षणार्थियों से मांगा गया 7 जुलाई तक आवेदन भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र में किया जाएगा। मंजूषा कला प्रशिक्षण के लिए केवल मालाकार समाज के माली कलाकारों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला और स्क्रीन प्रिंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। विभाग ने युवा कलाकारों के लिए उम्र सीमा 15 से 30 वर्ष निर्धारित की है। कार्यशाला में सिक्की कला प्रशिक्षण के लिए आवेदन खिरनी घाट मार्ग, खंजरपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में मांगा गया है। पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News सिक्की कला प्रशिक्षण के लिए निशुल्क कार्यश...