भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News ​सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के प्रखंड के भटपुरा गांव (वार्ड नंबर 04) में बिजली के जर्जर तारों और कम क्षमता के ट्रांसफार्मर के कारण स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय और आक्रोश है। क्षेत्र में लगे बिजली के तार अत्यंत पुराने और जर्जर होने से आए दिन टूटकर नीचे गिरते रहते हैं। इससे स्थानीय निवासियों के जान-माल पर लगातार खतरा मंडरा रहा है और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ​इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सोमवार को भटपुरा वार्ड संख्या 04 के निवासी अनिल साह के नेतृत्व में अनिल साह, तिलक साह, समसाह, जहांगीर आलम, चन्दन कुमार, मुरारी साह, मेसर आलम, अभिमन्यु साह, मनीष कुमार और करण कुमार सहित कई अन्य ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के मु...