Bhagalpur News सहयोग पोर्टल पर अतिक्रमण हटाने और तालाब जीर्णोद्धार की मांग
भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News अकबरनगर, संवाददाता। भवनाथपुर निवासी समाजसेवी राजीव कुमार मुन्ना ने बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर किसनपुर पंचायत के छोटी भवनाथपुर चौक से सुनील चौधरी के घर तक जाने वाली सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने तथा नाली का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश और जलजमाव की स्थिति में आमलोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने छोटी भवनाथपुर स्थित सार्वजनिक पोखर पर भी अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News सहयोग पोर्टल पर अतिक्रमण हटाने और तालाब जीर्णोद्धार की मांग यह भी पढ़ें- अमृत सरोवर की नाली पाटने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.