Bhagalpur News समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए कबीर का हुआ अवतरण : आगमानंद
भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में भगवान पुस्तकालय में कबीर के अवतरण दिवस (जयंती) पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कबीर के चित्र पर पुष्पार्चण कर किया। अध्यक्षता प्रो. डॉ. लक्ष्मीश्वर झा ने की। संचालन दिलीप शास्त्री ने और संयोजन डॉ. आनंद ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी जीवनानंद थे। आरएसएस के भागलपुर विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हरविन्द नारायण भारती ने 'हे ऋषिवर शत-शत वंदन' गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा कि समय-समय पर समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए कबीर जैसे महापुरुषों का अवतरण होता है। यह भी पढ़ें- कबीर की वाणी सामाजिक समरसता की सबसे बड़ी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.