Bhagalpur News सबौर कॉलेज की भूमि मापी से कॉलेज प्रशासन ने रोका, हुआ विवाद
भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News सबौर, संवाददाता। सबौर कॉलेज परिसर के एक हिस्से पर अपना दावा करते हुए मापी की तैयारी की गई थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने अमीन को मापी से रोक दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि वे लोग जबरन मापी का दबाव बनाते हैं तो коллед प्रशासन की तरफ से उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। इस दौरान दूसरे पक्ष के काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। कॉलेज का आरोप है कि साजिश के तहत कॉलेज की भूमि मापी कराकर उस पर दखल करने की तैयारी थी, लेकिन ऐसा करने से रोक दिया गया है। दूसरे पक्ष के काफी संख्या में लोग कॉलेज परिसर में अपनी कुर्सी लगाकर बैठ गए थे। इसके लिए उनलोगों ने कॉलेज प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली थी, कॉलेज के मुताबिक चार वाहनों में भरकर लोग आए थे। इसका विरोध कॉलेज की तरफ से किया गया। मापी रोके जाने के बाद दूसरे पक्ष के लोग अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.