भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News भागलपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एक जुलाई से सदर अस्पताल में आईसीयू सेवा शुरू होगी। पहले चरण में आईसीयू की चार बेड का संचालन होगा। जबकि अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू है। कर्मियों की कमी दूर होते ही शेष बेड पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार ने बताया कि फिलहाल चार बेड का आईसीयू शुरू होगा। शेष बेड को भी चालू करने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...