Bhagalpur News सजौर में विवाद सुलझाने के दौरान हुई मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज
भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News शाहकुंड। सजौर बाजार में रविवार को विवाद सुलझाने में हुई बुजुर्ग सुरेश पोद्दार की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि इस मामले में मृतक के दामाद विवेकानंद पोद्दार ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञात हो कि हटिया में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में हो रहे विवाद को सुलझाने गए सुरेश पोद्दार के ऊपर आरोपी ने वहां खड़ी साइकिल फेंक दी। इससे वे घायल हो गए और इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले को लेकर बाजार में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News रजाकपुर में मारपीट, दो व्यक्ति जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.