Bhagalpur News शिक्षक नारायण गोपाल शर्मा को दी विदाई
भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बिक्रमपुर में मंगलवार को वरीय शिक्षक नारायण गोपाल शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उन्हें शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। नारायण गोपाल शर्मा ने इसी विद्यालय में पीटी शिक्षक के रूप में योगदान दिया था और 19 वर्षों की सेवा के बाद यहीं से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आरडीओ बने सोनू कुमार मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय की रसोइयां चंद्रकला देवी को भी सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बीपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.