Bhagalpur News शाहजंगी में पंचायत विकास दिवस पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शाहजंगी पंचायत के सामुदायिक भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के उपलक्ष्य पर प्रखंड अधिकारी एवं शाहजंगी पंचायत के मुखिया बीवी तरन्नुम व सभी वार्ड सदस्य की संयुक्त अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई। इस दौरान पंचायत कार्यपालक सहायक एवं प्रखंड लेखपाल ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुखिया बीवी तरन्नुम ने बताया कि पंचायत हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है। गांव का विकास लोगों की भागीदारी और जनकल्याण की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन पर हम सभी जनप्रतिनिधि पूरी ईमानदारी के साथ काम करेंगे। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में विकास शिविर आयोजित, निमेज में महिला हितैषी योजनाओं पर जोर यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.