भागलपुर, जून 27 -- Bhagalpur News भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शाहजंगी मैदान में शुक्रवार की देर रात तक पहलाम के लिए लोगों का हुजूम बना रहा। ताजिया और निशान के साथ कारवां मैदान की ओर बढ़ता रहा। शाम होते-होते शाहजंगी मैदान और उसके आसपास हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाहजंगी मैदान में रत्तीभर जगह नहीं थी। यह भी पढ़ें- Chapra News परसा में भी कर्बला की याद में हुआ जंजीरी मातममुहर्रम का आयोजन मुहर्रम की 10वीं तारीख पर शुक्रवार को शाहजंगी कर्बला मैदान में ताजिया और अखाड़ों का पहलाम संपन्न किया गया। सुबह में सबसे पहले शहर के विभिन्न मोहल्लों से अखाड़ा जुलूस सराय किलाघाट इमामबाड़ा पहुंचा, जहां सजदा के बाद वे अपने-अपने क्षेत्रों में लौट गए। इसके बाद दोपहर करीब 2:35 बजे कोतवाली चौक स्थित बड़ा इमामबाड़ा से पैकरों द्वारा ताजिया जुलूस निकाल...