Bhagalpur News शहर का बिजली संसाधन 5-10 मिनट की आंधी बारिश में भी बेदम
भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News भागलपुर, प्रधान संवाददाता। एक तो शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस के कारण कई इलाकों की बिजली कटी थी, लेकिन जिन इलाकों में मुहर्रम जुलूस के कारण बिजली नहीं कटी थी उस इलाके में भी रात 9 बजे 5 मिनट की आंधी और 10 मिनट की हल्की बारिश के बाद फॉल्ट के कारण बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी और उमस से शहरवासी परेशान रहे। बिजली उपभोक्ताओं ने इस दौरान फ्यूज कॉल सेंटर में कॉल किया, लेकिन या तो कॉल काट दिया गया या फिर फोन उठाया ही नहीं गया। भोलानाथ पुल फीडर, त्रिमूर्ति, मोजाहिदपुर, विक्रमशिला सहित कई फीडर के उपभोक्ता पूरी रात परेशान रहे। आनंदगढ़ कॉलोनी में अधिक लोड के कारण 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल गया, जबकि आदमपुर में भी एक ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। इससे जुड़े इलाकों में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.