Bhagalpur News विक्रमशिला सेतु पर ढ़ाई घंटा ससरती रही हजारों की संख्या में गाड़ियां
भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर सोमवार की दोपहर से लेकर देर शाम तक आम लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। जाम के कारण कामकाजी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, शाम के समय अचानक ट्रैफिक लोड बढ़ने के कारण भीषण जाम लग गया। जिसके कारण राहगीरों को ढाई घंटे से अधिक समय तक पुल पर ही फंसे रहना पड़ा। जाम की स्थिति इस कदर भयावह थी कि पुल के एक छोर से दूसरे छोर तक की महज साढ़े चार किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहनों को डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा था। जाम में गाड़ी से नहीं चलने के कारण सैकड़ों की संख्या में राहगीर अपने सामान, छोटे बच्चे समेत अन्य सामान को सिर पर लेकर जाते हुए दिख रहे थे। सबसे अधिक गाड़ियों का काफिला नवगछिया की तरफ से सेतु पर देखी जा रही थी। इस दौरान 8-10 की संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.