भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने मंगलवार को एक विक्षिप्त युवक को कुचल दिया, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मधुसुदनपुर पुलिस ने आसपास के गांवों में युवक के शव की शिनाख्त  कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक काला रंग का हाफ पैंट पहने हुए था। मामले पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे तक पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। अबतक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थाने में उसका फोटो भी पहचान के लिए भेजा गया है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...