Bhagalpur News लघु सिंचाई विभाग में कई अभियंताओं का तबादला
भागलपुर, जून 26 -- Bhagalpur News भागलपुर। राज्य सरकार ने लघु सिंचाई विभाग में कई अभियंताओं का तबादला किया है। अधीक्षण अभियंता (कार्यकारी प्रभार) संजीव कुमार सिंह को यहीं अधीक्षण अभियंता-सह-तकनीकी सचिव, मुख्य अभियंता का कार्यालय, लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थापन किया गया है। वैसे भी उनके पास अधीक्षण अभियंता रूपांकण, अन्वेषण, गुण-नियंत्रण, लघु जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार पूर्व से था। लघु सिंचाई अनुमंडल, चैनपुर (कैमूर) में अवर प्रमंडल पदाधिकारी रहे अभिषेक कुमार को लघु सिंचाई अंचल, भागलपुर का तकनीकी सलाहकार बनाया गया है। लघु सिंचाई अनुमण्डल, सुल्तानगंज में अवर प्रमण्डल पदाधिकारी रहे राहुल कुमार की जगह रामप्यारे दास को लाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.