भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। गर्मी और कड़ी धूप के बाद सोमवार की दोपहर में जमकर बारिश होने से किसानों में खेती की उम्मीद जगी। इन किसानों के अनुसार धान के बिचड़े और बुआई के लिए यह बारिश फायदेमंद है। मकई की खेती करने के लिए भी खेतों में नमी आ गई है। वहीं वर्षा के कारण एनएच-80 के किनारे नाला के अवरूद्ध रहने से पानी का जमाव देखने को मिला। पुरानी बाजार संपर्क सड़क पर कीचड़ तथा पानी का जमाव हो गया था। अन्य वार्डों में भी नाला के अभाव में संपर्क सड़क और गलियों में वर्षा के पानी का जमाव हो गया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News अररिया : तेज हवा व आसमानी बिजली के गड़गड़ाहट के बीच जिले में जमकर हुई बारिश, घंटों कटी रही बिजली लोगों को तापमान के गिरने से गर्मी से भी राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान...