Bhagalpur News लखीसराय: रातभर चला सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों व शराब तस्करों पर पुलिस की कड़ी नजर
भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में अपराध नियंत्रण, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर लखीसराय पुलिस ने रविवार देर रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर शहर के थाना चौक, विद्यापीठ चौक, कवैया थाना क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की। वाहनों की डिक्की, सीटों के नीचे तथा अन्य हिस्सों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही वाहन चालकों और संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई। बिना वैध कागजात वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों से पूछताछ भी की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.